{"_id":"56f530534f1c1bf16df14d3d","slug":"dispute-on-applying-colour-on-holi-in-gurgaon-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग डालने को लेकर बच्चों में मारपीट, छह घायल, दो गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंग डालने को लेकर बच्चों में मारपीट, छह घायल, दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
होली पर मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धमाला में बृहस्पतिवार को बच्चों में रंग डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को मांडीखेड़ा और फिरोजपुर झिरका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव धमाला निवासी ओमप्रकाश और मंगीराम के बच्चे बृहस्पतिवार को होली खेल रहे थे। इस दौरान रंग डालने को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। बच्चों की लड़ाई में उनके परिजन भी कूद पड़े । दोनों ओर से चले लाठी डंडे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल लक्ष्मण दास, ओमप्रकाश और रघुबीर सिंह सहित नत्थीराम व सतबीर तथा मंगीराम का इलाज मांड़ीखेड़ा व फिरोजपुर झिरका के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संदर्भ में स्थानीय सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत उनके पास आ गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।