{"_id":"587676cb4f1c1be165baa6d4","slug":"dilshad-garden-bullets-went-in-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलशाद गार्डन में दो गुटों में चलीं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिलशाद गार्डन में दो गुटों में चलीं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में मंगलवार देर रात अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही बदमाश अपनी तीन कारें छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना स्थल से एक फॉरच्यूर, स्विफ्ट और अल्टो कार बरामद की है। तीनों गाड़ियों के शीशे टूटे हुए हैं। वहीं फॉरच्यूर पर गोली का निशान भी मिला है। पुलिस ने घटना स्थल से चार खोखे व एक विदेशी पिस्टल भी बरामद की है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने तीनों कारों को कब्जे में लेकर उनके मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि घटना स्थल के पास में कुछ जगह खून भी पड़ा मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि हमले में कोई एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस तीनों कारों के मालिकों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। तीनों ही कारें दिल्ली नंबर पर रजिस्टर्ड हैं। पुलिस को घटना स्थल का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन