फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police inspector suspended in kinnar video isue

किन्नर के हंगामे का वीडियो वायरल करने वाला दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर निलंबित

Thu, 19 May 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 04:20 PM IST
सार

  • अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया 
  • किन्नर ने सोमवार रात को थाने में किया था हंगामा  

विज्ञापन
delhi police inspector suspended in kinnar video isue
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नर के हंगामे का वीडियो को वायरल करने वाले दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आईटी एक्ट के तहत मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद ये तथ्य आएंगे उसी हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक शराब के नशे में किन्नर सोमवार की रात महिपालपुर इलाके में ऑटो चालक झगड़ा कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस किन्नर को वसंतकुंज (साउथ) थाने ले आई थी। थाने में ड्यूटी ऑफिसर के कमरे में किन्नर ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नर ड्यूटी ऑफिसर के सामने अपने कपड़े उतार दिए थे। वसंतकुंज (नार्थ) थाने में तैनात एसआई मनोज ने किन्नर के हंगामे का वीडियो बना लिया था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह की संज्ञान में ये मामला आया तो एसआई मनोज को बुधवार सुबह निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed