फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Accident Latest News In Hindi-Container Vehicle Falls On Auto Near IGI stadium: Near Igi Stadium Ito Container Overturned On Auto, Four Died

Delhi Accident: आईजीआई स्टेडियम गेट संख्या 16 के पास ऑटो पर पलटा कंटेनर, चार की मौत

Sat, 18 Dec 2021 03:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Dec 2021 03:11 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Accident Latest News In Hindi-Container Vehicle Falls On Auto Near IGI stadium: Near Igi Stadium Ito Container Overturned On Auto, Four Died
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईटीओ के नजदीक रिंग रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई। चावलों से भरा कंटेनर, सवारी ऑटो पर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। सभी की कंटेनर के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक हो गई। जिसने भी हादसे का मंजर देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त ऑटो चालक सुरेंद्र कुमार यादव (37), इसका भतीजा जय किशोर यादव (31) और दो सवारी कोमल सिंह (35) व कोमल का भांजा टाटा प्रकाश (14) के रूप में हुई है। हादसे के समय सुरेंद्र सवारी लेकर शास्त्री पार्क से सराय काले खां की ओर जा रहा था। उस समय सुरेंद्र का भतीजा जय किशोर भी चालक के बराबर वाली सीट पर ऑटो में बैठा था।
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और आबदा प्रबंधन की टीम ने किसी तरह ऑटो काटकर शव बाहर निकाले। इस दौरान रिंग रोड पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने शनिवार को ही पोस्टमार्टम कराकर चारों शव परिजनों के हवाले कर दिए। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। आईपी स्टेट थाना पुलिस कंटेनर ट्रक कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6.50 बजे आईजीआई स्टेडियम के गेट नंबर-16 के सामने रिंग रोड बाईपास से आते समय कट पर हादसा हुआ। सोनीपत से बड़े कंटेनर में चावल लेकर एक ट्रक तुगलकाबाद कंटेनर डिपो की ओर जा रहा था। रिंग रोड बाईपाई होते हुए कंटेनर ट्रक जैसे ही आईटीओ के नजदीक शार्प-टर्न पर पहुंचा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और चावलों से भरा कंटेनर बराबर में चल रहे सवारी ऑटो पर पलट गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हल्का से अगला हिस्सा छोड़कर लगभग पूरा का पूरा ऑटो जमीन से सट गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो चालक का सिर्फ चेहरा और एक हाथ ही बाहर रह गया। बाकी सभी लोग कंटेनर के नीचे दबकर बुरी तरह पिस गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग, कैट्स एंबुलेंस, आबदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्क्त के बाद क्रेनों की मदद से पहले कंटेनर को ऑटो से हटाया गया। इसके बाद ऑटो काटकर मृतकों को एक-एक कर निकाला गया। बाद में एंबुलेंस की मदद से उनको एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि ओवर लोड ट्रक का मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और वह ऑटो पर पलट गया।

वहीं हादसे का शिकार हुआ मधुबनी, बिहार निवासी ऑटो चालक सुरेंद्र कुमार यादव परिवार के साथ दिल्ली में सी-ब्लॉक, गली नंबर-6, शास्त्री पार्क में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं। पर्स की फैक्टरी चलाने वाला सुरेंद्र का भतीजा जय किशोर यादव अपने चाचा के साथ माल लेने के लिए निकला था। वह सुरेंद्र के बराबर वाली सीट पर बैठा था। इन लोगों ने शास्त्री पार्क से कोमल व टाटा को श्रीनिवासपुरी के लिए बिठाया था।


कोमल परिवार के साथ गांव सिहाइचपुरा, बटेश्वर, भाहा, आगरा में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। शनिवार सुबह ही वह अपने भांजे गांव किशनपुरा, फिरोजाबाद, यूपी निवासी टाटा प्रकाश के साथ दिल्ली पहुंचा था। टाटा मामा के साथ दिल्ली घूमने आया था। टाटा के परिवार में मां और चार बहन-भाई हैं। कोमल के ज्यादातर रिश्तेदार दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थानों में रसोईया की नौकरी करते हैं। कोमल को भी श्रीनिवासपुरी पुलिस चौजी, नेहरू नगर , दिल्ली में रसोईया की नौकरी मिली थी। वह पहले दिन ड्यूटी पर जा रहा था। आईपी स्टेट थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed