फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man attcked girl in timarpuri, she got 38 stiches after that

DU की छात्रा पर सिरफिरे युवक ने नुकीले हथियार से किया हमला, पीठ में लगे 38 टांके

Sat, 05 Aug 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Aug 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
delhi man attcked girl in timarpuri, she got 38 stiches after that
- फोटो : demo pic

तिमारपुर इलाके में एक छात्रा पर बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। घटना के समय वह नेहरू विहार की ओर जा रही थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जहां उसके पीठ में 38 टांके लगाए गए हैं। छात्रा आरोपी युवक से पहचान होने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय छात्रा सपरिवार तिमारपुर के गोपालपुर गांव में रहती है। वह जाकिर हुसैन कॉलेज में स्नातक की प्रथम वर्ष की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह नेहरू विहार की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ पर नुकीले हथियार से हमलाकर फरार हो गया

delhi man attcked girl in timarpuri, she got 38 stiches after that

इसी दौरान पीछे से एक युवक उसके पीठ पर नुकीले हथियार से हमलाकर फरार हो गया। हमले के चलते छात्रा को तेज दर्द हुआ और वह लहूलुहान हो गई।पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे 38 टांके लगाए गए। छात्रा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि छात्रा आरोपी युवक को नहीं पहचानती है।

उसने कभी भी आरोपी को उसका पीछा करते हुए नहीं देखा। हालांकि पीड़िता ने बताया कि हमला करने वाले युवक की उम्र करीब 20 साल है। पुलिस पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर उसकी पहचान करने में जुट गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed