फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi dead body found near drain drape in sheet without head hand and legs in rohini Premnagar and one dead body found in Narela

दिल्ली: नाले किनारे पड़ी चादर से निकलने लगा खून तो मची दहशत, पुलिस ने खोला उनके भी उड़े होश

Thu, 16 Dec 2021 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Dec 2021 11:15 AM IST
सार

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi dead body found near drain drape in sheet without head hand and legs in rohini Premnagar and one dead body found in Narela
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी और बाहरी-उत्तरी के दो अलग-अलग इलाकों में दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों ही मामलों में फिलहाल  मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुधवार सुबह रोहिणी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्थित किराड़ी-विकास विहार में नाले के किनारे मैदान में एक युवक का शव का कुछ हिस्सा चादर में लिपटा हुआ मिला। मृतक का सिर और हाथ-पैर गायब थे। उसके धड़ के बीच का हिस्सा ही मिला था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर नरेला के बांकनेर गांव में बुधवार सुबह एक खेत से युवक का अधजला शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के थानों में मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


चादर से खून निकलता दिखा तो खुली सच्चाई
प्रेम नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 9.15 बजे स्थानीय लोगों ने नाले के पास मैदान में दीवार के नीचे एक चादर से खून निकलता देखा। मामला संदिग्ध लगने पर उसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त समेत बाकी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चादर को खोला गया तो पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उसमें किसी युवक के शरीर का धड़ था। उसके हाथ-पैर और सिर गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास मिले दो टायरों के निशान

ऐसा लग रहा था कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां ठिकाने लगाया गया। देर शाम तक जांच के बाद भी पुलिस को मृतक का सिर और शरीर के बाकी अंग नहीं मिले थे। पुलिस को घटना स्थल के पास दो अलग-अलग बाइकों के टायरों के निशान मिले।

माना जा रहा है कि बाइक पर रखकर शव को ठिकाने लगाया गया। शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

नरेला में भी खेत से मिला एक शव
नरेला मामले में सुबह करीब 11.00 बजे ग्रामीणों ने बांकनेर गांव के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक का शव काफी बुरी तरह जला हुआ था। रातभर में जानवरों ने भी उसे नोच लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब 30 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक की हत्या कैसे और क्यों हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को जला दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed