फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi crime news atm row latest news delhi

नोट बंदी से हाल बेहालः एटीएम की लाइन में बवाल, युवक का सिर फोड़ा हालत नाजुक

Wed, 16 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
delhi crime news atm row latest news delhi

नोट बंदी को लेकर लग रही लाइनों में अब बवाल और मारपीट भी शुरू हो गई है। शकरपुर इलाके में लाइन में आगे लगने को लेकर हुए विवाद में तीन-चार युवकों ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


खून से लथपथ युवक को छोड़कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित को नजदीकी वालिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पोखर, अनूप शहर, बुलंदशहर निवासी ऐश्वरी कुमार गौर (25) 62, गणेश नगर-2 विस्तार, शकरपुर में रहता है। ऐश्वरी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, नोट बंदी के कारण उसे रुपयों की जरूरत पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वस्तु से मारकर फोड़ा स‌िर

delhi crime news atm row latest news delhi
note - फोटो : अमर उजाला

वह सोमवार रात को घर के पास ही एक्सिस बैंक एटीएम की लाइन में जाकर लग गया। इस बीच उसका पड़ोसी युवक अनिल भसीन उर्फ गगन जबरदस्ती लाइन में उसके आगे लगने का प्रयास करने लगा। ऐश्वरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गली-गलौच शुरू कर दी। अनिल ने फोन कर कुछ और युवकों को वहां बुला लिया। 

ऐश्वरी ने आरोप लगाया कि उसे लाइन से जबरन खींच लिया गया और तीन-चार युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा। बाद में कुछ भारी वस्तु मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह ऐश्वरी को आरोपियों से छुड़वाया।

इस बीच आरोपी फरार हो गए। बाद में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed