फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 11 lakh theft from grocery delivery point, miscreants cut wall to commit crime

दिल्ली: ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट से 11 लाख की चोरी, दीवार काटकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 24 Jan 2022 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Jan 2022 06:17 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पीछे के दरवाजे का लॉक चाबी से खुलता है, जिसे बदमाशों ने खोला था। पुलिस को शक है कि यहां काम करने वाले कर्मचारी की मिलीभगत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi 11 lakh theft from grocery delivery point, miscreants cut wall to commit crime
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के समयपुर बादला इलाके में स्थित एक ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट से 11 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को वारदात में किसी जानकार के शामिल होने का शक है। पुलिस डिलीवरी प्वाइंट में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


भलस्वा डेयरी निवासी प्रकाश शर्मा सिरसपुर स्थित रिलाइंस ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। प्रकाश के अलावे यहां करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार सुबह प्रकाश ने पुलिस को डिलीवरी प्वाइंट में चोरी होने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


प्रकाश ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात काम खत्म होने के बाद दूसरे सुपरवाइजर देवेंद्र ने गेट में ताला लगाया था। ताले की चाबी उसके अलावा देवेंद्र और एक अन्य कर्मचारी धमेंद्र के पास होती है।रविवार सुबह उसके आने से पहले कुछ कर्मचारी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब खोला डिलीवरी प्वाइंट तो रह गए हैरान
प्रकाश ने अपनी चाबी से डिलीवरी प्वाइंट को खोला। अंदर जाने पर पीछे का एक गेट खुला हुआ पाया और वहीं दीवार को काटकर एक बड़ा सा छेद बनाया गया था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे लोहे की तिजौरी से 11 लाख रुपये गायब थे। साथ ही चोर एक सीपीयू भी अपने साथ ले गए हैं।


जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पीछे के दरवाजे का लॉक चाबी से खुलता है, जिसे बदमाशों ने खोला था। पुलिस को शक है कि यहां काम करने वाले कर्मचारी की मिलीभगत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी को भी खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed