{"_id":"595a57f84f1c1b204e8b4d74","slug":"cyber-criminal-withdrawal-thirty-five-thousand-from-account-of-a-youth-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड जेब में और साइबर ठग ने खाते से निकाल लिए 35 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेबिट कार्ड जेब में और साइबर ठग ने खाते से निकाल लिए 35 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:13 PM IST
सार
साइबर ठग ने युवक के 35 हजार रुपए उड़ाए
-घटना के समय एटीएम कार्ड युवक की जेब में था
विज्ञापन
एटीएम
विस्तार
बिशनपुरा में एक युवक के खाते से साइबर ठग ने 35 हजार रुपए का ट्रांजक्शन कर लिया। घटना के समय एटीएम कार्ड युवक की जेब में था। पीड़ित ने घटना की शिकायत सेक्टर-58 पुलिस से की है। पुलिस ने युवक को सेक्टर-6 स्थित साइबर सेल भेज दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से भोजपुर मोदीनगर गाजियाबाद निवासी रवीश बिशनपुरा में किराये पर रहता है। वह सेक्टर-57 स्थित एक कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार शाम कंपनी में काम कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर खाते से 35 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
मैसेज देखकर वह चौंक गए। क्योंकि एटीएम कार्ड उनकी जेब में था। उन्होंने बताया कि कस्टमर केयर पर कॉल करके जब खाते के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि ऑनलाइन शापिंग की गई। शॉपिगं कहां से की गई इसके बारे में पता नहीं चल सका है। उन्होंने घटना की शिकायत सोमवार को साइबर सेल में की है।
विज्ञापन