{"_id":"5700912f4f1c1b7c02f002a2","slug":"criminal-in-jail-made-an-conspiracy-and-murderedc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बदमाश ने रची साजिश और करवा दी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद बदमाश ने रची साजिश और करवा दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Apr 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में बंद एक बदमाश ने अपने भाई की हत्या के आरोपी के रिश्तेदार की हत्या की साजिश जेल में रची और तीन लोगों की मदद से कापसहेड़ा इलाके मेें गोली मारकर हत्या करवा दी।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा हत्या के आरोप में पकड़े गए एक बदमाश ने किया है, जिसे कापसहेड़ा पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान भागलपुर बिहार निवासी अंकित कुमार सिंह (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर वारदात में शामिल दो अन्य बदमाश की तलाश कर रही है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस आर ए संजीव ने बताया कि 27 मार्च की शाम कापसहेड़ा निवासी धीरज यादव की स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि 20 मार्च को पालम विहार गुड़गांव में मनीष नामक युवक की हत्या हुई थी, जिसमें धीरज का मौसेेरा भाई आकाश यादव गिरफ्तार हुआ था। इस सूचना के बाद पुलिस को मनीष के परिचितों का धीरज की हत्या में शामिल होने का शक हुआ।
पुलिस ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को अंकित कुमार सिंह को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
अंकित के पास से एक देशी कट्टा मिला।
अंकित ने पूछताछ में बताया कि हत्या में रोशन और पिंकू भी शामिल हैं। उसने बताया कि मनीष का भाई किशन रोहिणी जेल में हत्या के मामले में बंद है।
मनीष की हत्या के बाद किशन ने आकाश यादव के परिवार वालों की हत्या की साजिश रची। किशन ने ही अंकित को हथियार मुहैया करवाया। पुलिस ने अंकित की गिरफ्तारी से कापसहेड़ा इलाके में हुई लूटपाट के दो मामले को सुलझाने का दावा किया है।