चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के अलग-अलग जगह किशोरी व युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मियांवाली नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने चचेरे भाई पर और सुल्तानपुरी इलाके में 20 वर्षीय युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पुलिस के अनुसार मियांवाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने 12 जून की शाम पुलिस से शिकायत की।
उसने बताया कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका 20 वर्षीय चचेरा भाई घर आया और उससे दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।
परिजनों को बताई आपबीती
शाम को जब मां घर पहुंची तो पीड़ित किशोरी ने आपबीती बताई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया, रेप की पुष्टि हो गई। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं सुल्तानपुरी में रहने वाली युवती ने पुलिस से पड़ोस में रहने वाले दर्शन सिंह (30) की शिकायत की। आरोप है कि 13 जून को दर्शन ने युवती को घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।