{"_id":"585e9add4f1c1b1917e3aa9c","slug":"corporation-bank-atm-screen-smashed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम की स्क्रीन तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम की स्क्रीन तोड़ी
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
तोड़ा गया कॉरपोरेशन बैंक का एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 स्थित कॉरपोरेशन बैंक के बूथ में लगी एटीएम मशीन की स्क्रीन को शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने कोई मजबूत चीज मारकर तोड़ दिया। माना जा रहा है कि पैसे खत्म होने के बाद किसी ने गुस्से में आकर यह वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब दो बजे कैश डालने वाली गाड़ी कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम पर पहुंची। वैन के पहुंचते ही वहां लंबी लाइन लग गई। एटीएम में पैसे डालने के बाद वहां से निकलते हुए कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि एटीएम की स्क्रीन को किसी हथौड़े या ईंट से तोड़ा गया है।
विज्ञापन
इससे स्क्रीन को क्षति पहुंची है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक चपरासी यहां रहता है और वह पैसे खत्म होने के बाद एटीएम का शटर गिरा देता है, लेकिन शुक्रवार शाम को एटीएम में पैसा डाला गया था। वहां लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन
बैंक के मैनेजर सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे और उसमें मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
तोड़ा गया बैंक एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी ने इंतजार नहीं किया और रात में शटर नहीं गिराया। इस बाबत जब बैंक के मैनेजर अजीत लैगजोम से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
हालांकि, सूत्रों की मानें तो बैंक की ओर से इसकी रिपोर्ट जोनल ऑफिस को दी जाएगी। इसके अलावा एटीएम के शटर को अब लॉक करने का फैसला किया गया है। सोमवार को बैंक के मैनेजर सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे और उसमें मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
हालांकि, सूत्रों की मानें तो बैंक की ओर से इसकी रिपोर्ट जोनल ऑफिस को दी जाएगी। इसके अलावा एटीएम के शटर को अब लॉक करने का फैसला किया गया है। सोमवार को बैंक के मैनेजर सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे और उसमें मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।