सिपाही की पिटाई कर बस के सामने फेंका, आरोपियों को लोगों ने दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात कहासुनी के बाद एक युवक ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की जमकर पिटाई की और उसे चलती बस के सामने धक्का दे दिया।
उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मूलत: सोनीपत के बाकीपुर गांव रहने वाले लोकेश कुमार (45) दिल्ली पुलिस की पीसीआर में तैनात थे। उनकी तैनाती नॉर्थ जोन में थी। बृहस्पतिवार देर रात वह ड्यूटी पर जाने के लिए गांव से आ रहे थे।
राजेश पांडेय से उनकी कहासुनी हो गई
वह सिंघु बॉर्डर पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चैंपियन चलाने वाले राजेश पांडेय से उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान राजेश ने सिपाही की जमकर पिटाई की और उसे चलती बस के आगे फेंक दिया।
जब तक बस चालक बस को रोक पाता राजेश उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोकश को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।