फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   contract killer uncle-nephew arrested, used to contract killing

कॉट्रेक्ट किलर चाचा-भतीजे गिरफ्तार, सुपारी लेकर करते थे हत्या

Sat, 11 Feb 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sat, 11 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
contract killer uncle-nephew arrested, used to contract killing
contract killer - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो कॉंट्रेक्ट किलर चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। इन्होंने मथुरा के दौस रस गांव के एक व्यक्ति की सात लाख रुपये की सुपारी लेकर दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मृतक को उसकी जमीन बिकवाने के बहाने दिल्ली बुलाया गया था। दिल्ली पुलिस ने दोनों कॉट्रेक्ट किलर बने सिंह और दुर्गेश की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाह के अनुसार दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में 27 नवंबर, 2016 को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव दौस रस थाना गोवर्धन जिला मथुरा यूपी निवासी हकीम ने मृतक की पहचान उसके गांव के ही रहने वाले शाकिर पुत्र दीनू के रूप में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

contract killer uncle-nephew arrested, used to contract killing
contract killer - फोटो : अमर उजाला

उसने आगे बताया कि शाकिर उसे दिल्ली लेकर आया था और कहा था कि वह अपनी गांव की जमीन को बेच रहा है और उसके पैसे दिल्ली में मिलेंगे।
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर उन्हें दो व्यक्ति मिले थे।

यहां पर शाकिर ने उसे मेट्रो स्टेशन पर मिले बने सिंह से मिलवाया था। बने सिंह व उसका साथी उसे हर्ष विहार ले गए और वहां शाकिर को गोली मार दी। डर के चलते वह मौके से भाग गया था। हर्ष विहार थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर बने सिंह व उसके साथी की तलाश कर रही थी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रख दिया गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर राजेश कुमार व संजय गुप्ता की टीम को भी लगाया गया था। 
 

​शौकत ने दी थी सुपारी

contract killer uncle-nephew arrested, used to contract killing
contract killer - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर राजेश कुमार की टीम को नौ फरवरी को बने सिंह व उसके साथी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने लोनी इलाके से इंडियापुरी, लोनी, गाजियाबाद यूपी निवासी दुर्गेश (28) और गांव मौर, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़, यूपी निवासी विशन सिंह उर्फ बने सिंह उर्फ बानिया (25) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चार कारतूस समेत .315 का देसी कट्टा और दो कारतूस समेत .32 बोर का देसी कट्टा बरामद किए हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों कॉट्रेक्ट किलर हैं। शाकिर के गांव के ही शौकत व जाफरू ने उन्हें शाकिर की हत्या के लिए सात लाख रुपये की सुपारी दी थी। दो लाख रुपये ये अभी तक ले चुके हैं।

इससे पहले भी शौकत व उसके परिवार के लोग खुद व सुपारी देकर शाकिर के चचेरे भाई मोटा व चाचा जाफरू की हत्या कर चुके हैं। शौकत व उसके परिवार के लोग हत्या, हत्या के प्रयास व अपहरण के मामलों में वांछित हैं।

इधर, दुर्गेश के खिलाफ हत्या व डकैती के सात मामले दर्ज हैं। बने सिंह के खिलाफ दो दर्ज मामले सामने आए हैं। दुर्गेश विशन का भतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed