{"_id":"5c0ad479bdec2241891edbac","slug":"class-six-girl-sexual-assault-by-neighbor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा 6 की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर इस बात की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा 6 की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर इस बात की धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणहौला इलाके में निजी स्कूल में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 12 साल की एक बच्ची से घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप पड़ोस में रहने वाले युवक पर है। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची परिजनों के साथ रणहौला इलाके में रहती है और छठी कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। शिकायत के मुताबिक, एक दिन बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और माता-पिता की हत्या करने की बात कहकर उसे किसी से कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना के बाद बच्ची गुमसुम रहने लगी और स्कूल जाना बंद कर दिया। बच्ची की मां ने उससे पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली भाभी के भाई ने उसके साथ गलत काम किया है। बच्ची ने बताया कि अक्सर भाभी उसे अपने पास बुलाती थी, जहां जाने पर भाभी अश्लील बातें करती थी।
विज्ञापन
उसका भाई अक्सर उससे शादी करने की बात कहता रहता था। बेटी के इस खुलासे के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को रणहौला थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया।