फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child molestation and was obscene acts with girls Superintendent of Home

बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता था चाइल्ड होम का सुप्रिटेंडेंट

Thu, 09 Jun 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Child molestation and was obscene acts with girls Superintendent of Home
बच्‍ची से छेड़छाड़ - फोटो : DEMO Pics

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में स्थित कस्तूरबा निकेतन चाइल्ड होम का सुपरिंटेंडेंट आरसी मीणा होम में रह रही लड़कियों के लिए दरिंदा बना हुआ था।

विज्ञापन


मौका लगने पर वह बच्चियों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता था। होम में रह रही करीब छह लड़कियों ने आरसी मीणा के खिलाफ शिकायत दी है।

लाजपत नगर थाना पुलिस ने आरोपी मीणा के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है।  
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत करने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ सकती है। पीड़ित लडकियों की उम्र सात वर्ष से 12 वर्ष के बीच है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कस्तूरबा निकेतन चाइल्ड होम में करीब 12 लड़कियां व काफी लड़के रहते हैं। ये वो बच्चे हैं जिनके माता-पिता नहीं है।

गौरतलब है कि दो जून को महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने अपने दल के साथ चाइल्ड होम का दौरा किया था। इस दौरान दल के लोगों ने लड़कियों से अलग-अलग बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुपरिंटेंडेंट को रिमांड पर लिया

Child molestation and was obscene acts with girls Superintendent of Home
पु‌लिस - फोटो : file photo

इस दौरान बच्चियों ने अपने साथ हो रही घटनाओं के बारे में बताया था। इसके बाद इसकी शिकायत तीन जून को पुलिस को की गई थी।

पुलिस ने जांच शुरू की तो छह बच्चियों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ की बात सामने आई। इस मामले में सुपरिंटेंडेंट सहित दो अधिकारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया था।

लाजपत नगर थाना पुलिस ने इन बच्चियों का 164 के तहत कोर्ट में बयान कराया। लड़कियों ने शिकायत में कहा है कि उनके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ उस समय की गई जब होम के लोग ट्रेनिंग लेने बाहर गए हुए थे।

इस मामले में सुपरिंटेंडेंट मीणा खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। दूसरी तरफ इस मामले में पहले टर्मीनेट की गई दूसरी सुपरिंटेंडेंट राखी अरोड़ा ने सारी गलती आरसी मीणा की बताई है।

राखी अरोड़ा का कहना है कि दो जून को पूरा स्टाफ ट्रेनिंग पर चला गया था। उस समय वह अपने ऑफिस में थी। बच्चियों को उनके कमरे में रहने के लिए कहा था, मगर मीणा ने ऐसा नहीं किया। वह लड़कियों को एक कोने में ले गए थे। लड़कियों के साथ गलत होने की सूचना चाइल्ड होम की आंटी ने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed