फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chen then fled, leaving the woman showed bravery Snecr

महिला ने बहादुरी दिखाई तो चेन छोड़कर भागे स्नेचर

Sun, 11 May 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sun, 11 May 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chen then fled, leaving the woman showed bravery Snecr

श्यामपार्क एक्सटेंशन मार्केट में शनिवार को एक बार फिर एक महिला बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई तो बदमाश चेन छोड़ वहां से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


बदमाशों के धक्के से महिला गिर गई और मामूली चोटें आई। पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पंचशील पार्क निवासी उर्मिला श्यामपार्क एक्सटेेंशन मार्केट से दोपहर करीब एक बजे लौट रही थीं। जूस पीने के लिए वे एक दुकान पर रुकी थी। जूस की दुकान से निकलते ही पल्सर सवार एक युवक उनके पीछे लग गया जबकि एक युवक पैदल ही पीछा करने लगा।
विज्ञापन


सुनसान इलाके में पैदल युवक ने धोबी का पता पूछने के बहाने झपट्टा मारकर चेन लूटनी चाही। महिला ने विरोध करते हुए कोल्ड ड्रिंक की बोतल से उस पर वार किया तो वह हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का शोर सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे। यह देखकर युवक पल्सर सवार युवक के पीछे बैठकर फरार हो गया। कुछ युवकों ने उनका पीछा किया मगर वे गली में फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

3 दिन में तीसरी घटना
बदमाशों का जवाब महिलाएं बहादुरी से दे रही हैं। बुधवार को इंदिरापुरम निवासी सेल्स हेड कामना ने वैशाली में बदमाशों को दौड़ा दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को राजेंद्र नगर स्थित खेतान पब्लिक स्कूल के सामने भी महिला ने बहादुरी दिखाते हुए आधी चेन बचा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed