फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chen did not loot the Bikers gave the showering bullets

चेन नहीं लूट पाए तो बाइकर्स ने बरसा दीं गोलियां

Thu, 20 Aug 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Thu, 20 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chen did not loot the Bikers gave the showering bullets

स्वर्ण जयंती पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार सुबह गारमेंट शॉप संचालक युवती और उसके पिता से गनप्वाइंट पर चेन लूटने की कोशिश की।

विज्ञापन


युवती ने बहादुरी दिखाते हुए स्कूटी दौड़ा दी तो बदमाशों ने उस पर कई राउंड फायर किए। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। नीति खंड-3 निवासी शिया शुक्ला आदित्य मॉल में गारमेंट शॉप चलाती हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह शिया पिता शरद शुक्ला के साथ स्कूटी पर दुकान की ओर जा रही थीं। प्रिसीडियम स्कूल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर उन पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने चलती स्कूटी पर चेन लूटने की कोशिश की। स्कूटी रोकने के बजाय स्कूटी की स्पीड तेज करने पर बदमाशों ने पीछा करते हुए उन पर कई राउंड फायर किए।

सामने से कई गाड़ियां आती देख बदमाश वहां से भाग निकले। शिया ने थाना इंदिरापुरम आकर मामले की शिकायत दी। चौकी इंचार्ज उपदेश यादव ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर दुकानदारों से पूछताछ की गई है। दुकानदारों ने फायरिंग की जानकारी से इंकार किया है। जांच की जा रही है।

नहीं मिला 100 नंबर पर कॉल
युवती ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से कई बार 100 नंबर पर कॉल की, मगर फोन नहीं उठा।

हत्या करने तो नहीं आए थे बदमाश
युवती ने शक जताया कि बदमाश उनकी हत्या के इरादे से आए थे। बदमाश जब फायरिंग कर रहे थे, तब कार के पीछे छिपकर जान बचाई। इस दौरान भी बदमाशों ने कई राउंड फायर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed