{"_id":"584068944f1c1b0c1ede7d2c","slug":"cheating-of-crores-in-the-name-of-mbbs-in-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में एमबीबीएस कराने के नाम पर ठगे करोड़ों, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में एमबीबीएस कराने के नाम पर ठगे करोड़ों, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला कराने के नाम पर दर्जनों छात्रों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। उसकी पहचान केरल निवासी गोपालन अनीश (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान में दाखिले के नाम पर ठगी की। छत्तीसगढ़ पुलिस की सूचना पर आरोपी को दिल्ली के द्वारका इलाके से दबोचा गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि जून 2013 में छत्तीसगढ़ निवासी डॉ. प्रेमलाल बघेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस से बेटे के दाखिले के नाम पर 18 लाख रुपये ठगी की शिकायत की थी। इस संबंध में मोहन नगर दुर्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मामले में कुछ आरोपियों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी फरार था। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली में छुपा है। सूचना के बाद एक टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
आरोपी किर्गिस्तान से एमसीए
गोपालन को ग्रीन हेवन अपार्टमेंट द्वारका सेक्टर-16 से दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह किर्गिस्तान से एमसीए है। उसने साथियों से मिलकर छत्तीसगढ़ में कई छात्रों को विदेश में एमबीबीएस के नाम पर 18-18 लाख रुपये की ठगी की। आठ छात्रों से ठगी के बारे में पुलिस को पता चला है।