फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating girlfriend were in love had written a suicide note in the student life

प्रेमिका ने प्यार में दिया धोखा तो छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान

Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cheating girlfriend were in love had written a suicide note in the student life
सुसाइड - फोटो : demo pic

प्यार में धोखा मिलने पर गोकलपुरी इलाके में लॉ के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र की शिनाख्त पवन कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पवन अपने परिवार के साथ बी-83, गली नंबर-1, भागीरथी विहार में रहता था। इसके परिवार में मां धर्मवती और एक बड़ा भाई भरत व भरत की पत्नी है। 

विज्ञापन


पवन दिल्ली के एक कॉलेज से लॉ कर रहा था। सोमवार को उसकी भाभी दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पवन को बुलाने गई, तो उसने देखा कि वह फांसी पर लटका था। परिजन फौरन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पवन के कमरे की तलाशी लेने पर वहां से पुलिस को एक सुइसाइड नोट बरामद हुआ।  पवन ने नोट में लिखा था कि वह एक लड़की से प्यार करता था। लड़की भी उसके साथ प्रेम करने की बात करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रविवार को उसने लड़की के मोबाइल पर कॉल किया तो एक युवक ने फोन उठाया और कहा कि वह उसका प्रेमी बोल रहा है, दुबारा फोन मत करना। इससे दुखी होकर उसने मौत को गले लगा लिया। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed