फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case filed against three for opening bar till late night

देर तक पब-बार खोलने पर किया मामला दर्ज

Sun, 03 Dec 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 03 Dec 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
case filed against three for opening bar till late night
bar
पब व बार में आए दिन होने वाली घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार रात को निर्धारित समय से अधिक समय तक पब और बार खोलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीएलएफ थाना पुलिस ने तीन बार संचालकों के खिलाफ आदेशों की धज्जियां उड़ाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार डीएलएफ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-29 मार्केट में देर रात तक पब चल रहे हैं। इन्हें चलाए जाने की परमिशन रात 12 बजे तक है, लेकिन यह रात एक बजे से अधिक समय तक खुले रहे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि यहां तीन पब और बार बने हुए हैं। इनमें रात 1 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही है। इस पर पुलिस ने इनसे देर रात तक पब व बार चलाए जाने का अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह इसे नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि तीन अलग-अलग बार मैनेजर आया नगर दिल्ली निवासी प्रणव जैन, बिहार निवासी राहुल, लखनऊ निवासी रोहित व तीसरे बार संचालक दिल्ली निवासी भारत गिरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed