फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car looted by MNCs manager

एमएनसी के मैनेजर को बंधक बना कर कार लूटी, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Fri, 27 May 2016 05:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 27 May 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
car looted by MNCs manager

डीएलएफ-दो थानाक्षेत्र में एक बहुराष्ट्रीय (एमएनसी) कंपनी में कार्यरत मैनेजर को बुधवार की रात बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर होंडा एमेज कार लूट ली। बदमाश मैनेजर को बंधक बनाकर कार में डालकर ले गए और नजफगढ़ दिल्ली में उतारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चंडीगढ़ निवासी सौरभ सिंह डीएलएफ फेज-दो के पी ब्लॉक में किराये पर रहते हैं। वह साइबर हब में एक गेमिंग कंपनी में ट्रेनिंग मैनेजर हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11 बजे होंडा एमेज कार से सेंट्रल मार्केट में दवा लेने आए थे। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेडिकल स्टोर से जब दवा लेकर आए और जैसे ही गाड़ी का गेट खोला, तो पहले से ही घात लगाकर बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने सौरभ को जान से मारने की धमकी देते हुए पीछे वाली सीट पर बंधक बनाकर डाल लिया। बदमाश दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में खेतों में उसे फेंक कर चले गए। बृहस्पतिवार की अल सुबह करीब तीन बजे पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन के लिए मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed