फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car crushed the innocent, death

कार ने मासूम को कुचला, मौत

Sat, 28 May 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
Car crushed the innocent, death

करावल नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर चार साल के बच्चे को कार ने कुचल दिया। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चालक को दबोच लिया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बच्चे की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। वह अपने पिता छोटेलाल, मां कोमल एक भाई और बहन के साथ करावल नगर इलाके में रहता था। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार दुपहर को कुणाल अपने घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले बाबूलाल ने देखा कि श्यामवीर नाम का शख्स अपनी कार को आड़ी तिरछी चलाकर ला रहा था और घर के बाहर खेल रहे कुणाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुणाल नीचे गिर गया उसके बाद चालक ने उसपर कार चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर बाबूलाल कार के पास पहुंचा और श्यामवीर को कार से बाहर खींच लिया। उसके बाद कार चालक और बच्चे को लेकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया।


बच्चे को मृत घोषित करते ही श्यामवीर अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची करावल नगर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed