फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cancer patient who killed wife with two knives in noida is absconding continuously changing place

आज यहां तो कल वहां, ऐसे ठिकाने बदल रहा दो चाकुओं से पत्नी की हत्या करने वाला कैंसर रोगी

Fri, 13 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 13 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
cancer patient who killed wife with two knives in noida is absconding continuously changing place
कैंसर पीड़ित हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला

नोएडा फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी गांव में महिला की हत्या करने वाले कैंसर पीड़ित पति की लोकेशन झांसी में मिल रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम वहां दबिश देने के लिए रवाना हो गई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि गर्दन पर घाेंपे गए दो चाकुओं से महिला की मौत हुई थी।

विज्ञापन


बुधवार तड़के फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी गांव में ललितपुर निवासी ममता की उसके पति ने गर्दन पर घोंपने के लिए दो चाकुओं का इस्तेमाल किया था।

हत्या आरोपी कैंसर पीड़ित अजय उर्फ महेश के मोबाइल की लोकेशन पहले कानपुर मिली थी, लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम तक उसकी लोकेशन झांसी मिली। वह लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस टीम भी उसका पीछा कर रही है। हत्या के पीछे आसपास के लोगों का कहना है कि एक युवक से महिला की दोस्ती थी और इस बात को वह पसंद नहीं करता था। पत्नी अपने पति के इलाज के लिए नोएडा नौकरी करने आई थी।

हत्यारोपी पति ने किन कारणों से घटना को अंजाम दिया है। इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि हत्यारे ने दो चाकुओं का इस्तेमाल किया था।- अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर थाना फेज-3

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed