फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Came the beating of the child, the father appeared lockup.

आया ने की बच्चे की पिटाई, पापा ने हवालात दिखाई

Wed, 02 Sep 2015 01:57 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Wed, 02 Sep 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
Came the beating of the child, the father appeared lockup.
नीति खंड स्थित एक डे केयर स्कूल में 16 महीने के मासूम के नहीं सोने पर झल्लाई आया ने उसे पीट दिया। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चे के गाल लाल थे और वह सुबक रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पता चला कि डे केयर की एक आया ने बच्चे को पीटा है। अभिभावकों ने थाना इंदिरापुरम में आया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

आया को गिरफ्तार कर महिला थाने भेज दिया गया है। अभिभावकों का यह भी कहना था कि स्कूल प्रबंधन ने सहयोग नहीं किया।

गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में मरचेनडाइज मैनेजर सौम्य रंजन पत्नी इंदू और 16 महीने का बेटा अरशब नीतिंखड में रहते हैं। पत्नी भी नौकरी करती हैं। उन्होंने 10 दिन पहले बेटे का नजदीक स्थित एक डे केयर में दाखिला करा दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 10 बजे सौम्य अरशब को डे केयर में छोड़कर गए थे। दोपहर 12 बजे जब वह अरशब को लेने पहुंचे, तो वह उन्हें सुबकता हुआ मिला। आंखों से आंसू निकल रहे थे और गाल लाल थे। उंगलियों के निशान बने हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डे केयर प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन प्रबंधन ने इंकार कर दिया और कहा कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खराब है।

उन्होंने डे केयर के स्टाफ से बात की, जिसमें पता चला कि एक मेड अरशब को थपकियां देकर सुला रही थी, लेकिन वह सो नहीं रहा था, जिस पर वह गुस्सा गई और थप्पड़ मार दिए।

सौम्य ने बताया कि उन्होंने मामले में मेड और डे केयर के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि आया पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


उसने पूछताछ के दौरान अरशब को मारना कुबूल कर लिया है। डे केयर के प्रबंधकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

स्कूल का जवाब देने से इंकार
जब इस संबंध में स्कूल के मोबाइल नंबर पर बात की गई तो कुछ भी करने से इंकार कर दिया। दूसरी तरफ से बोल रही महिला ने कहा कि वह अभी कुछ नहीं कह सकती है और बाद में बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed