{"_id":"59f0482d4f1c1bc8678b78cb","slug":"call-center-owner-murder-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस हथियाने के इरादे से कॉल सेंटर मलिक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनेस हथियाने के इरादे से कॉल सेंटर मलिक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:45 PM IST
सार
हरियाणा के नारनौल के लिए उपयोगी----
का मामला
आरोपी 48 घंटे में हरियाणा से गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने समयपुर बादली इलाके में दीवाली के दिन हुई कॉल सेंटर मालिक की हत्या के आरोपी को 48 घंटों के भीतर हरियाणा से गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी राहुल ने मृतक प्रियांशु के बिजनेस को हथियाने के मकसद से वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
वह मृतक का लैपटॉप लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लैपटॉप बरामद कर लिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल के मुताबिक, समयपुर बादली इलाके में 19 अक्तूबर को प्रियांशु उर्फ पुनीत नामक युवक की चाकू के ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रियांशु अपने दोस्त बिट्टू के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कॉल सेंटर चलाता था। स्पेशल स्टाफ ने सूचना के आधार पर राहुल को 48 घंटे के भीतर हरियाणा के नारनौल से धर दबोचा।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह प्रियांशु के कॉल सेंटर के बिजनेस की सफलता देखकर उसका पार्टनर बनना चाहता था, लेकिन प्रियांशु ने इंकार कर दिया था। एक बार उसने बिट्टू से जबरन पार्टनरशिप के कागजात पर हस्ताक्षर करवाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हुआ था।
दिवाली वाले दिन वह प्रियांशु के पास पहुंचा और बिजनेस का डाटा मांगा, लेकिन प्रियांशु ने डाटा देने से इंकार कर दिया था। इस दौरान उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार प्रियांशु को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात को अंजाम देकर वह डाटा वाला लैपटॉप लेकर फरार हो गया था।