फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab driver looted passenger and shotgun in gurugram

कैब ड्राइवर ने बंधक बनाकर मांगे 50 हजार रुपये, 20 हजार देने पर मार दी गोली

Fri, 18 May 2018 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 18 May 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
cab driver looted passenger and shotgun in gurugram
demo pic

बुधवार देर रात घर जाने के लिए कैब में बैठे एक कुक को चालक ने साथियों संग बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की मांग की। हीरो होंडा चौक पर परिजनों द्वारा 20 हजार रुपये दिए गए लेकिन रुपये पूरे नहीं होने के कारण बदमाशों ने पीड़ित को गोली मार दी और उसे गाड़ी से नीचे फेंक दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी, वहां से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से हरदोई उत्तराखंड निवासी करीब 25 वर्षीय प्रदीप डूंडाहेड़ा में रहता है और एमजी रोड पर एक होटल में बतौर कुक नौकरी करता है। डूंडाहेड़ा जाने के लिए वह इफ्को चौक से कैब में बैठा था। इसमें दो लोग पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन

cab driver looted passenger and shotgun in gurugram
demo pic

कैब चलने के बाद चालक संग दो अन्य लोगों ने उसे बंधक बना लिया और लूटपाट की। जब बदमाशों को पीड़ित के पास रुपये नहीं मिले तो उन्होंने प्रदीप को अपने घर पर फोन कर 50 हजार रुपये मंगवाने को कहा। आरोपियों ने परिजनों को पहले महाराणा प्रताप चौक (घोड़ा चौक) फिर राजीव चौक पर आने को कहा। फिर अंत में हीरो होंडा चौक पर बुलाया। 

यहां परिजनों ने आरोपियों को 20 हजार रुपये दिए। बदमाशों ने पूरे पैसे नहीं मिलने के कारण सेक्टर-62 में उसके पैर में गोली मारकर गाड़ी से नीचे फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सेक्टर-18 थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के बयान नहीं हो पाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed