फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   By threatening to eliminate family been raped by three months

परिवार को खत्म करने की धमकी देकर करता रहा तीन माह तक रेप

Fri, 09 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 09 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
By threatening to eliminate family been raped by three months

कस्बे में एक किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ तीन माह तक रेप करने का मामला सामने आया है। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपी युवक ने जबरन गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन


 आरोपी इस बारे में किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी पीड़िता को देता था। आरोप है कि युवक ने बुधवार रात भी घटना को अंजाम दिया, तो पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जेवर निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने कस्बे के ही एक युवक पर पिछले तीन माह से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक डरा-धमकाकर घटना को अंजाम देता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने जबरन गर्भपात करा दिया, जिसके बाद पीड़िता की हालत खराब हो गई। युवक उसे घटना के बारे में परिजनों को जानकारी देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। 

जिस कारण पीड़िता ने परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। बुधवार को किशोरी किसी काम से बाजार जा रही थी। इसी बीच आरोपी युवक ने उसे अपने घर में खींच लिया और शराब पीकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। 

रात में पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची, तो परिजनों के पूछने पर उसने घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर जेवर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को जिला अस्पताल भेज दिया।


किशोरी और उसके परिजनों ने जेवर निवासी युवक पर तीन माह से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात करने व बुधवार को भी रेप करने की शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।- दिनेश कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed