{"_id":"90664e52435188f6f37a8e6b30bc6dc7","slug":"businessman-s-murder-in-begumpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू गोद-गोद कर ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू गोद-गोद कर ले ली जान
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुर इलाके में शुक्रवार देर रात तीन हमलावरों ने एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश की वजह से शख्स की हत्या की गई है।
पुलिस के अनुसार संजय (42) सपरिवार रामा विहार में रहता था। वह बोतल बंद पानी बेचता था। शुक्रवार रात वह घर लौट रहा था। घर से कुछ दूर पहले तीन युवकों ने उसे घेर कर लिया।
बदमाश उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। संजय किसी तरह घर पहुंचा और बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए। उसके शरीर पर चाकू के तीन जख्म थे।
विज्ञापन
शनिवार देर रात करीब एक बजे संजय ने दम तोड़ दिया। पुलिस उसके पिता चमनलाल से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संजय का किन लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन