फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman murder in delhi firing nine bullets

कारोबारी की हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाईं नौ गोलियां

Wed, 25 Oct 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
businessman murder in delhi firing nine bullets

यमुनापार में हत्याओं का सिलसिला नहीं रुक रहा। मंगलवार देर शाम पुराने सीलमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जफर कुरैशी (40) के रूप में हुई है। बदमाशों ने कुल नौ गोलियां चलाईं, जिनमें सात गोलियां जफर के सिर, सीने और कंधे पर लगीं।

विज्ञापन


हत्या के पीछे गैंगवार है या रंजिश में उसकी हत्या की गई, फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। कृष्णा नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि पिछले 48 घंटे के भीतर चौथे शख्स की गोलियां बरसाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जफर परिवार के साथ ब्रह्मपुरी इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। जफर का इलाके में ही स्क्रैप का कारोबार था। मंगलवार शाम को वह पुराने सीलमपुर की गली नंबर-4 में अपने पूर्व पार्टनर से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम करीब 7.15 बजे वह गली में ही मौजूद थे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और जफर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।


शाहदरा जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि जफर के खिलाफ 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, वह गांधी नगर थाने का बीसी भी था। हत्या के पीछे गैंगवार की बात पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि सूत्र इस हत्याकांड को भी गैंगवार से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed