फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman and workers hosted in delhi and looted lakhs

कारोबारी-कर्मचारियों को बंधक बना लाखों की,  सदमे की वजह से दो दिन बाद दी शिकायत

Wed, 26 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Jul 2017 09:32 AM IST
सार


अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली। 

विज्ञापन
businessman and workers hosted in delhi and looted lakhs
- फोटो : Demo Pic

विस्तार

खारी बावली इलाके में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कारोबारी व कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश कार्यालय में रखे लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। दिल का मरीज होने की वजह से कारोबारी वारदात के बाद काफी सदमे में था।

विज्ञापन


इसलिए उसने दो दिन बाद थाने पहुंचकर इस बाबत शिकायत दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खुशीराम अरोड़ा सपरिवार मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश इलाके में रहते हैं। उनका खारी बावली में गैर खाद्य तेल का कारोबार है। उसका कार्यालय नया बांस इलाके में है।
विज्ञापन


22 जुलाई की दोपहर में खुशीराम अपने दामाद और अन्य कर्मचारियों के साथ कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान चार बदमाश कार्यालय में घुस गए। दो बदमाशों ने खुशीराम और उसके दामाद की कनपटी पर पिस्टल लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमाशों ने सभी के मोबाइल फोन से निकाल ली बैटरी

businessman and workers hosted in delhi and looted lakhs

वहीं तीसरे बदमाश ने चाकू की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। एक बदमाश ने सभी के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। एक बदमाश ने गल्ले से 8 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद बदमाशों ने कारोबारी समेत कार्यालय में मौजूद सभी लोगों से पर्स व अन्य सामान छीन लिए।

भागने से पूर्व बदमाशों ने कारोबारी व अन्य सभी के मोबाइल फोन से बैटरी निकाल ली। पीड़ित के मुताबिक करीब पंद्रह से बीस मिनट में वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश फरार हो गए।

बदमाशों के भागने के बाद किसी तरह से कारोबारी व अन्य लोगों ने रस्सी खोलकर खुद को आजाद किया। दिल का मरीज होने की वजह से कारोबारी वारदात के बाद काफी सहम गया और उसने पुलिस को शिकायत नहीं की। दो दिन बाद सोमवार को थाने पहुंचकर कारोबारी ने लूटपाट की लिखित शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed