फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   builders buyers meeting on tuesday

15 हजार करोड़ वसूलने को एक हुए प्राधिकरण

Mon, 29 May 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 29 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
builders buyers meeting on tuesday
demo pic

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण बिल्डरों से बकाया रकम वसूलने को एक हो गए हैं। तीनों प्राधिकरणों के सीईओ की अहम बैठक आज (मंगलवार) शाम चार बजे होगी, जिसमें फ्लैट खरीदारों को पजेशन दिलाने के साथ ही बकाया वसूलने पर रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, 2008-09 में शासन से जारी आदेश पर 10 फीसदी रकम लेकर बिल्डरों को जमीन आवंटित कर दी गई। उस दौरान यह भी नहीं देखा गया कि बिल्डर की आर्थिक स्थिति क्या है। वह प्रोजेक्ट पूरा कर सकता है या नहीं। नोएडा फेज तीन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और यमुना प्राधिकरण में बड़ी संख्या में बिल्डरों को जमीन आवंटित कर दी गई है। 
विज्ञापन


कई बिल्डर ऐसे हैं, जिन्होंने आवंटन राशि देकर जमीन ले ली। उसके बाद से किस्त नहीं दे सके। कुछ बिल्डर तीन-चार किस्त देने के बाद अटक  गए। मौजूदा समय में एकाध को छोड़कर सभी बिल्डर प्राधिकरण की डिफॉल्ट की सूची में आ चुके हैं। वर्तमान समय में तीनों प्राधिकरणों की बिल्डरों पर कुल बकाया रकम ब्याज सहित करीब 15,000 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी समस्या फ्लैट खरीदारों को पजेशन न दे पाने की है। बिल्डरों ने जमीन मिलते ही प्रोजेक्ट लांच कर दिए। खरीदारों ने फ्लैट बुक कराकर किस्त देनी शुरू कर दी। तीन साल में पजेशन देने का वादा करने वाले तमाम बिल्डर सात से आठ साल बीतने के बाद भी पजेशन नहीं दे पा रहे। कुछ बिल्डर तो दो-तीन साल से मौके पर काम भी नहीं कर रहे, जिससे लोग परेशान हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed