फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   body builder arrested who killed financer in delhi

फाइनेंसर की हत्या में दो शूटर व बॉडीगार्ड गिरफ्तार 

Sat, 04 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
body builder arrested who killed financer in delhi
- फोटो : demo pic

पुलिस की अपराध शाखा ने फाइनेंसर की हत्या में दो शूटर समेत आरोपी फाइनेंसर के बॉडीगार्ड व पार्ट टाइम पार्टनर को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश आरोपी फाइनेंसर ने अपने बॉडीगार्ड के साथ रची थी। पकड़े गए दोनों शूटर मेरठ के रहने वाले हैं। शूटरों को हथियार आरोपी फाइनेंसर ने ही उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार गीता कॉलोनी थाना इलाके में पिछले साल 23 अक्तूबर को फाइनेंसर विनोद शर्मा उर्फ वीनू पंडित की गोलियां मारकर उसके कार्यालय हत्या कर दी गई थी।  जांच में पता लगा था कि फाइनेंसर की हत्या उसके पार्टनर आकाश व उसके बॉडीगार्ड दिलशाद निवासी खजुरी खास ने सुपारी देकर करवाई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आकाश, शूटर मो. कामिल, मो. नाजिम और मो. कमर को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बॉडीगार्ड दिलशाद व तीन आरोपी फरार थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीते 6 जनवरी को मामला लोकल पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर पंकज सिंह की विशेष टीम बनाई गई।  पुलिस को जांच में पता लगा कि दिलशाद कई बार डासना जेल गया है। जेल रिकार्ड से पता लगा कि वह जेल में वसीम से मिला था।

आखिरकार पुलिस टीम ने 1 फरवरी को सुरजमल पार्क से दिलशाद (27), मोहल्ला साबुन ग्राम गुजरी बाजार, मेरठ निवासी फारूख (24) और  मोहल्ला करमाली, गुजरी बाजार मेरठ निवासी बिलाल तनसीर (25) को गिरफ्तार कर लिया।

विवाद होने पर करवाई विनोद शर्मा की हत्या
आकाश पेशे से फाइनेंसर और ऊंची ब्याज दरों पर लोगों को पैसे देता था। दिलशाद उसका बॉडी गार्ड था। कुछ मुद्दों को लेकर विनोद व आकाश का विवाद हो गया था। आकाश ने दिलशाद के साथ मिलकर विनोद शर्मा की हत्या की साजिश रची। दिलशाद ने सुपारी देने के लिए वसीम से संपर्क किया।

इस दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वसीम पकड़ा गया। दिलशाद वसीम से मिलने डासना जेल गया। वसीम ने उसे मजहर आदि से संपर्क करने को कहा। दिलशाद ने मजहर से मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रची। कॉट्रेक्ट किलर रेकी कर पूर्वी के होटल में ठहर गए थे।


यहां पर आकाश ने उन्हें दो देशी कट्टे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल व एक मोबाइल दिया। 23 अक्तूबर को ऑफिस में गोली बरसाकर विनोद की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद ये दोनों पिस्टल को मौके पर ही फेंक दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed