फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha case: FIR against insistent on the rural families of Akhlaq

बिसाहड़ा कांड: इकलाख के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर अड़े ग्रामीण

Fri, 03 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 03 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha case: FIR against insistent on the rural families of Akhlaq
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा में गोहत्या से नाराज साठा चौरासी के गांव सपनावत में ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। लोगों ने इकलाख के परिजनों के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी और राष्ट्र स्वाभिमान मंच के सदस्य पुतला फूंकने में शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सपनावत पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा भी किया गया। इस दौरान राणा जंगबहादुर, उमेश वर्मा, विरेंद्र सिंह, उपेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट दर्ज करने पर अड़े ग्रामीणबिसाहड़ा के ग्रामीण इकलाख के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से 28 सितंबर, 15 को इकलाख हत्याकांड के मामले में गांव के 16 युवक जेल में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस युवकों को घर से सोते हुए उठाकर ले गई थी। उसी तरह गोहत्या के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। प्रदेश सरकार की तरफ से इकलाख के परिजनों को दिया गया मुआवजा और सुविधाएं भी वापस ली जाएं। इधर, बिसाहडा गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित मंदिर के आसपास पीएसी के तैनात जवानों की संख्या बृहस्पतिवार को और बढ़ा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed