फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bikers bullet killed two property dealers.

बाइकर्स ने दो प्रॉपर्टी डीलरों को मारी गोली

Thu, 09 Apr 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 09 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bikers bullet killed two property dealers.

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने दो प्रॉपर्टी डीलरों को सरेशाम गोली मार दी। एक को पसली और दूसरे को जांघ में गोली लगी। दोनों को सेक्टर-63 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


विजयनगर, गाजियाबाद स्थित बागू निवासी अमित (27) और मुन्ना (35) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दोनों का प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस पुराना हैबतपुर में है।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे अमित और मुन्ना बाइक से दिल्ली से अपने ऑफिस की ओर आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही दोनों ने सीआईएसएफ अंडरपास क्रास कर सेक्टर-58 इलाके में प्रवेश किया तभी पीछे से बाइक सवार दो हमलावर आए और दोनों प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अमित की जांघ और मुन्ना की पसली में गोली लग गई। दोनों जमीन पर ही गिर पड़े। फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों सेक्टर-63 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे।


वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया और घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। अमित ने बताया कि हमलावरों को वे नहीं पहचानते हैं।

खास बात यह है कि अमित ने कोई भी पुरानी रंजिश से भी इंकार किया है। यह कयास लगाया जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से हमलावरों ने उन पर फायरिंग की मगर वहां भीड़ होने से वारदात को अंजाम नहीं दे सके। डीएसपी डॉ. अनूप कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed