{"_id":"58076f224f1c1b9f1b703a4f","slug":"bike-looted-in-gurgaon-by-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एक से छीनी बाइक, दूसरे से मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने एक से छीनी बाइक, दूसरे से मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने जहां एक युवक से पिस्तोल दिखाकर बाइक लूट ली। वहीं,एक अन्य घटना में एक युवक से उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों घटनाएं मंगलवार की हैं।
विज्ञापन
देवीलाल नगर निवासी कासिम मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जब वह समसपुर के पास पहुंचा, तभी 2-3 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक युवकों में से एक ने हथियार निकाल लिया।
विज्ञापन
युवकों ने बाइक सवार को धमकी देते हुए उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी अन्नू कुमार ने बताया कि वह मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। वजीराबाद रेड लाइट के पास पीछे से बाइक से आ रहे युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-56 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।