फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bawana gang tried to burn the van.

बवाना गैंग ने की वैन जलाने की कोशिश

Sat, 05 Sep 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 05 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bawana gang tried to burn the van.

शुक्रवार को दिल्ली से बंदियों को गाजियाबाद पेशी पर लेकर आई दिल्ली पुलिस की वैन में बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट ने वैन में आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन में मौजूद एक बंदी अजय ने आरोप लगाया कि नीरज बवाना गैंग के बदमाशों ने वैन में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की है। वे लोग दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बंदी को मारना चाहते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर नीरज बवाना गैंग का कहना है कि  उन्हें दिल्ली पुलिस से खतरा है, इस वजह से माचिस से वैन में आग लगाने की कोशिश की थी। आग की सूचना कंट्रोल रूम पर दिल्ली पुलिसकर्मियों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची साहिबाबाद, कोतवाली और सिहानी गेट पुलिस ने दिल्ली पुलिस को भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली तक छोड़ा। इस मामले में पुलिस अफसरों ने चुप्पी साधे रखी, उनका कहना था कि दिल्ली पुलिस ने किसी कार्रवाई से इंकार किया है।

दिल्ली पुलिस कुछ बंदियों को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली पुलिस की वैन 12 बंैदियों को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली लौट रही थी।

वैन में मेरठ तिराहे पर अचानक आग लग गई, पुलिसकर्मी वैन से नीचे उतरे। दिल्ली पुलिसकर्र्मियों ने आग की सूचना शाम 4 बजे कंट्रोल रूम पर दी।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर पुलिसकर्मियों ने खुद ही काबू पा लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी, साहिबाबाद, कोतवाली और सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानंे तो वैन में मौजूद बंदी अजय ने बताया कि वैन में 12 बंदी सवार थे। अजय ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली पुलिस उसे और उसके साथियों को पेशी पर लेकर गाजियाबाद कोर्ट आई थी।

कोर्ट में पेश किए बिना ही वापस लौटी। वैन में नीरज बवाना गैंग के सदस्य बैठे हुए हैं। अजय ने बताया कि बवाना गैंग के सदस्य दिल्ली पुलिस से सांठगांठ कर उसे और उसके साथियों को मारना चाहते थे, इसलिए वैन में पेट्रोल से आग लगा दी।

अजय ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस उन्हें पेशी पर लाते वक्त न खाना खाने देती है और न ही पानी पीने के लिए देती है। वैन में पेट्रोल और माचिस कैसे आई, इस सवाल का दिल्ली पुलिस ने भी जवाब नहीं दिया।

उधर, नीरज बवाना गैंग के सदस्यों ने भी दिल्ली पुलिस से अपनी जान को खतरा बताया है। बवाना गैंग के सदस्यों ने कहा कि दिल्ली पुलिस से खतरा होने के कारण उन्होंने वैन में आग लगाने की कोशिश की है, किसी को मारने का उनका प्लान नहीं था।

इस मामले में गाजियाबाद पुलिस के अधिकारी भी कुछ कहने से बचते रहे। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की वैन में  मौजूद कैदियों के दो गुटों में टकराव की सूचना मिली थी।


मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो वैन में मौजूद सभी कैदी सुरक्षित थे। दिल्ली पुलिसकर्मियों ने किसी कार्रवाई की मांग नहीं की, उनका कहना था कि दिल्ली में ही कैदियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed