फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank manager used credit card of customers and withdrawn money

बैंक मैनेजर को लगी ऐसी बुरी लत की नौकरी छोड़ लोगों के क्रेडिट कार्ड से निकालने लगा पैसे

Tue, 04 Jul 2017 09:31 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Jul 2017 09:31 AM IST
सार


हाल में नौकरी छोड़ी, सट्टा खेलने के कारण हो गया था कर्ज
आरोपी कई लोगों से लाखों रुपये की रकम ठग चुका है

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली।

विज्ञापन
bank manager used credit card of customers and withdrawn money
- फोटो : ANI

विस्तार

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर क्रेडिट कार्ड से अपने डिजिटल खाते में पैसे ट्रांसफर करके ठगी में लगा हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाला आरोपी पहले लोगों के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड बनवाता।

विज्ञापन


फिर क्रेडिट कार्ड से अपने डिजिटल खाते में रकम को पेटीएम कर लेता। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता लगा कि ये कई लोगों से लाखों रुपये की रकम ठग चुका है।
विज्ञापन


हाल ही में उसने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद से नौकरी छोड़ी है। जुए व क्रिकेट पर सट्टा खेलने के कारण उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज उतारने के लिए फाइनेंसरों से पैसा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज ज्यादा होने के कारण कर्ज बढ़ता चला गया था, इसलिए ठगी शुरू की। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में रहने वाली दीप्ति नरवाल एनजीओ में सीनियर पद पर काम करती हैं।

bank manager used credit card of customers and withdrawn money

दीप्ति ने ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड था। वह बैंक की सर्विस से संतुष्ट नहीं थी, तभी उसके पास स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से तनुज भाटिया का फोन आया और क्रेडिट कार्ड बनाने को कहा। दीप्ति के पास क्रेडिट कार्ड आ गया।

तनुज भाटिया ने दीप्ति को फोन किया और कहा कि क्रेडिट कार्ड उसके घर पहुंच गया है और वह उसकी पूरी डिटेल व वन टाइम पासवर्ड बता दें, ताकि उसे एक्टिवेट किया जा सके। दीप्ति ने तनुज को पूरी डिटेल बता दी।

इसके बाद आरोपी तनुज ने उसके क्रेडिट कार्ड से अपने खाते में 51 हजार व 21 हजार पेटीएम कर लिए। दीप्ति की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष दिलीप की देखरेख में इंस्पेक्टर अनिल मलिक व एसआई कुलदीप सिंह की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस टीम ने जांच के बाद तनुज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। तनुज (31) ने बताया कि वह वर्ष 2008 से बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहा है। वह एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इश्योरेंस, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, सिटी बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में काम कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed