{"_id":"570ebbbb4f1c1b7b644a6d58","slug":"ba-student-kidnapped-from-the-college-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के गेट से अगवा कर ली छात्रा, भाई को भी पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज के गेट से अगवा कर ली छात्रा, भाई को भी पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 14 Apr 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज के गेट से मंगलवार सुबह एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। घटना के वक्त उसका भाई मौके पर मौजूद था। वह बहन को छोड़ने आया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके भाई पर भी हमला किया। इस मामले में सेक्टर-39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा का परिवार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उसके चाचा का कहना है कि उनकी भतीजी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। मंगलवार को उसकी परीक्षा सुबह की पाली में थी। भाई ने जैसे ही कॉलेज के गेट पर बहन को छोड़ा तभी उसकी आवाज सुनाई दी। उसने पलटकर देखा तो उसकी बहन को एक कार में खींचकर कुछ लोग ले जा रहे थे।
विज्ञापन
युवक ने पुलिस को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो बाइक सवार दो युवक आए और उस पर हमला कर धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद युवक घर पहुंचा। परिजन युवक को लेकर फेस-2 थाने गए, जहां मामला सेक्टर-39 थाने का बताया गया। सेक्टर-39 थाने में उन्होंने अपहरण की तहरीर दी। थाना प्रभारी जहीर खां ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन