{"_id":"5b2c9ab24f1c1baf6e8b978e","slug":"auto-driver-molest-woman-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक को सही से ड्राइव करने की दी नसीहत तो सरेआम कर डाली छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक को सही से ड्राइव करने की दी नसीहत तो सरेआम कर डाली छेड़छाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली निवासी एक महिला को ऑटो चालक को सही से ड्राइविंग करने की हिदायत देना भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार दिनदहाडे़ ऑटो चालक ने स्टेडियम के गेट के पास ही अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर डाली।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और चालक को पकड़कर धुन डाला। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन आरोपी पीड़ित महिला के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा, तो उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी एक महिला किसी काम से नोएडा आई थी। वह स्पाइस मॉल से निकलकर ऑटो के इंतजार में स्टेडियम के गेट तक पहुंच गई। इसी दौरान एक ऑटो चालक महिला के बराबर से सटाकर ले गया।
विज्ञापन
महिला ऑटो की चपेट में आने से बाल-बाल बची, तो उसने उसे सही से ऑटो चलाने की नसीहत दे डाली। इस पर चालक ने ऑटो रोका और महिला से अभद्रता करने लगा। चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ भी कर डाली।