{"_id":"23f0d3ecfcb36a086f98c1acaffcb78d","slug":"attack-on-couple-in-munirka","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक-युवती पर जानलेवा हमला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिरका बस स्टैंड के पास रविवार रात एक युवक-युवती पर बोतलों से जानलेवा हमला किया गया। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना रविवार रात करीब दस बजे मुनिरका बस स्टैंड से करीब 25 मीटर की दूरी पर कैपिटल कोर्ट के पास हुई।
मूलरुप से कानपुर, यूपी का रहने वाला अमित, अपनी महिला दोस्त सरला (बदला हुआ नाम) को छोड़ने के लिए रात में मुनिरका आया था। महिला दोस्त मुनिरका में रहती है। दोनों टैक्सी से उतरकर कुछ दूर ही चले थे कि कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों के ऊपर बोतल व डंडों से हमला किया गया। पुलिस के अनुसार युवती के सिर पर और अमित के हाथ में चोटें आई हैं।
आरोपियों के खिलाफ वसंत विहार थाने में रास्ता रोकने और मारपीट करने का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। दोनों इसी वर्ष कानपुर से दिल्ली आए थे।
गौरतलब है कि 16 दिसंबर की रात मुनिरका बस स्टैंड से ही पैरा-मेडिकल की छात्रा और उसके दोस्त को रामसिंह व उसके साथियों ने बस में बैठाया था। इसके बाद छात्रा के साथ चलती बस में दरिंदगी की गई थी।
विज्ञापन