फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ATM card pockets, flown by 71 thousand rupees account.

एटीएम कार्ड जेब में, 71 हजार रुपये एकाउंट से उड़ाए

Sun, 04 Jan 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 04 Jan 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
ATM card pockets, flown by 71 thousand rupees account.
गाजियाबाद में तैनात महिला कांस्टेबल के एकाउंट से ठगों ने नोएडा और मुंबई में जमकर खरीदारी की। महिला कांस्टेबल को इस ठगी का पता तब चला जब उनके मोबाइल पर बैंक एकाउंट से बैलेंस कटने के मैसेज आए। ठगी की शिकार कांस्टेबल ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।
विज्ञापन


महिला थाने में तैनात कांस्टेबल नीलम भड़ाना ने बताया कि इंदिरापुरम स्थित एसबीआई की शाखा में उनका खाता है। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर मैसेज आए कि उनके एटीएम कार्ड से 71 हजार रुपये की शॉपिंग की गई है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत उन्होंने बैंक अधिकारियों से की तो पता चला कि उनके खाते से मुंबई, नोएडा व बिहार में शॉपिंग की गई है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की साइबर सेल में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किसी व्यक्ति ने उनके एटीएम कार्ड का पासवर्ड और एटीएम कार्ड के पीछे अंकित चार डिजिट के कोड नंबर की जानकारी कर यह शॉपिंग की है। हालांकि महिला सिपाही ने अपने एकाउंट की जानकारी किसी अन्य को देने की बात से इनकार किया है।

उनका कहना है कि एटीएम कार्ड और पासबुक भी उसके पास ही है। पीड़िता का कहना है कि ठगों ने बैंक अकाउंट का बैलेंस जीरो कर दिया है।

डॉक्टर के एटीएम कार्ड से 51 हजार की शॉपिंग
राजनगर में रहने वाले एक डॉक्टर के खाते से ठगों ने 51 हजार की शॉपिंग कर ली। पीड़ित डॉक्टर धर्मवीर त्यागी ने बताया है कि वह राजनगर सेक्टर 7 में रहते हैं और सेक्टर-23 में क्लिनिक चलाते हैं।

27 दिसंबर को कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया और एटीएम के वेरीफिकेशन के लिए एटीएम कार्ड का पासवर्ड और 16 डिजिट का नंबर पूछा।

कथित बैंक कर्मचारी ने वेरीफिकेशन न कराने पर एटीएम ब्लॉक होने की बात कहकर उन्हें डरा दिया था। पासवर्ड और 16 डिजिट का नंबर बताने के अगले दिन खाते से 51 हजार की शापिंग कर ली गई। उन्होंने कविनगर थाने में तहरीर दी है।

एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर 25 हजार निकाले
खोड़ा के प्रताप विहार निवासी महिला को ठगों से बचाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने 25 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर महिला को ठगा गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रताप विहार निवासी नीतू देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आयी थी। युवक ने अपना नाम दीपक बताया और कहा कि वह बैंक से बोल रहा है।

युवक ने बताया कि उनके अकाउंट की डिटेल किसी वेबसाइट पर है। ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए बैंक ने ही उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है।

दोबारा सेवा चालू कराने के लिए युवक ने पीड़िता से उनके एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछा। महिला ने पासवर्ड बता दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकलने का एसएमएस आया।


महिला ने खोड़ा थाने में मामले की शिकायत दी है। एसओ उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि अकाउंट से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed