{"_id":"508149891c53e8caa06963a1ae42bdd8","slug":"assistant-professor-jailed-for-taking-bribe-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर को रिश्वत लेना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर को रिश्वत लेना पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 08 Nov 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में आरटीए के नाम पर ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत वसूलने वाले द्रोणाचार्य कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर जगदीप सिंह को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। इस मामले में आरटीए पर लगे आरोपों की भी लगातार जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार तक इसकी जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
शहर के राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर जगदीप सिंह के खिलाफ आरटीए के नाम पर ट्रांसपोर्टरों से रकम वसूलने की शिकायत मिली। वह आरटीए दफ्तर में अच्छी सांठगांठ का भी दावा करता था।
विज्ञापन
इस पूरे मामले से पर्दा उठाने के लिए शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो की छापेमारी कर आरोपी प्रोफेसर जगदीप सिंह को 40,800 रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
इस संबंध में आरटीए मनोज खत्री का नाम सामने आने के बाद विजिलेंस ने आरटीए से भी पूछताछ की गई। साथ ही आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
शनिवार को आरोपी प्रोफेसर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया है। विजिलेंस इंस्पेक्टर जगदीश के अनुसार मामले की लगातार जांच पड़ताल जारी है। सोमवार को पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।