{"_id":"e5e333ccc5cfd035469e37fbaf156959","slug":"asaram-bapu-ashram-disputes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम बापू का गाजियाबाद का आश्रम भी विवादों में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसाराम बापू का गाजियाबाद का आश्रम भी विवादों में
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Nov 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का आश्रम ही नहीं, आसाराम बापू का गाजियाबाद स्थित आश्रम भी तीन साल से विवादों में है। नगर निगम और आश्रम समिति के बीच जमीन को लेकर पैदा हुआ विवाद हाईकोर्ट तक पहुंचा गया है।
विज्ञापन
निगम का दावा है कि करीब दो हजार वर्गमीटर सरकारी जमीन पर आश्रम समिति ने अवैध निर्माण कर स्कूल बना लिया है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट से पक्ष में फैसला आया तो अवैध निर्माण गिराकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
दूसरी ओर, आश्रम समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आश्रम की एक-एक इंच जमीन खरीदी हुई है।
दरअसल, पूर्व महापौर डीसी गर्ग के कार्यकाल (1995-2005) में नंदग्राम स्थित आश्रम को मेंटीनेंस के लिए ग्रीन बेल्ट दी गई थी।
तभी से आश्रम ही उसकी देखभाल करता था। निगम अधिकारियों के मुताबिक ग्रीन बेल्ट की करीब दो हजार वर्ग मीटर जमीन पर आश्रम ने कब्जा कर स्कूल बना लिया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
आश्रम समिति के मीडिया प्रभारी पवन झा का कहना है कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर आश्रम पेड़ लगाकर खाली छोड़ी हुई थी।
बसपा शासन काल में बनाए गए गर्ल्स हॉस्टल के लिए निगम ने जमीन वापस ले ली। आश्रम समिति का कहना है कि निगम ने कुछ जमीन आश्रम की भी कब्जा ली।