फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested a month after the fire in the village

गांव में फायर करने वाले एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं

Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arrested a month after the fire in the village
प्रतीकात्मक तस्वीर

बघौला गांव के कासम के घर पर जान लेवा हमला बोलने, देशी कट्टे से हवाई फायर करने व जान से मारने की धमकी देने वालों को घटना के एक माह बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार न करने से पीड़ित परिवार के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। बघौला गांव के कासम ने बताया कि गत् 18 अगस्त को गांव के साहबद्दीन के साथ उसका झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन


उसके बाद से ही साहबुद्दीन उसे मरवाने के लिए आबिद व साहिद को उसके घर भेजता था।  कासम ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया कि 23 अगस्त को सांय साढे़ चार बजे उसका बेटा आशिक तथा भतीजा सलीम घर पर ही थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबिद व साहिद कासम के घर के आगे आ गए तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। कासम ने कहा कि दोनों के हाथों में देशी कट्टे थे। आबिद ने  देशी कट्टा से हवाई फायर किया। 

कासम के भतीजे सलीम की पत्नि अरशीदा ने जब उनसे इस तरह से हवाई फायर करने का कारण पूछा तो उन्होंने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कासम की शिकायत पर  साहबुद्दीन, आबिद, साहिद तथा मोहररम के खिलाफ शस्त्र अधिनियक एवं भादस की कई धाराओं के तहत घटना के 17 दिन बाद यानि कि 10 सितंबर को मामला दर्ज कर लिया। 


कासम का आरोप है कि उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने, घर पर जाकर हवाई फायर करने वाले आरोपियों को पुलिस जानबूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है। 

जबकि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। कासम ने रेवाड़ी रेंज की पुलिस महानिरीक्षक ममता सिंह से मांग की है कि वे इस मामले के आरोपियों को शीघ्र्र गिरफ्तार करवाकर उसे इंसाफ दिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed