ग्रामीणों ने किया इकलाख को बछड़ा लेकर जाते हुए देखने का दावा, ऐसे बताई पूरी घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा मामले में संजय राणा और ग्रामीणों ने जारचा कोतवाली में इकलाख के परिवार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है। दो दर्जन से ज्यादा लोग बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे जारचा कोतवाली पहुंचे।
ग्रामीणों ने 25 सितंबर को बकरीद के दिन इकलाख को गौवंश लेकर घर जाते हुए देखने और गोहत्या का आरोप लगाया है। शाम करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों की तहरीर पुलिस ने ले ली। बिसाहड़ा गांव के सूरजपाल पुत्र रघुराज सिंह ने पुलिस को दी गई चार पेज की शिकायत में आरोप लगाया है कि बिसाहड़ा में एक ऐसा प्रतिबंधित पशु था, जिसे लोग खाने के लिए कुछ दे देते थे।
25 सितंबर को बकरीद के दिन दोपहर करीब 12 बजे रणवीर पुत्र राजेंद्र और जतन पुत्र मुसद्दी ने इकलाख के घर वाली गली में इकलाख व बेटे दानिश को उसे ले जाते हुए देखा।
डर गया था प्रेम सिंह और किसी को कुछ नहीं बताया
दोनों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि यह मरने वाला है। इसे सामने वाले इकलाख के भाई जान मोहम्मद के बंद पड़े मकान में अंदर बंद कर देंगे। आरोप लगाया कि इसके बाद इकलाख, असगरी, इकरामन, दानिश, कुमारी शाइस्ता आदि ने पशु हत्या कर दी।
इसे प्रेम सिंह ने देखा लेकिन डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। 28 सितंबर को ओमप्रकाश के मकान के निकट ट्रांसफार्मर के पास इकलाख को काली थैली में कुछ सामान फेंकते समय ओमपाल और कंछी ने देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। थैली में पशु के अंग थे।
लेकिन पूछने पर फ्रिज में कुर्बानी का बकरे का गोश्त रखने की बात कही। ग्रामीण इकलाख के घर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। इकलाख द्वारा बताए स्थान पर फ्रिज में से एक भगोने में मांस व पशु अवशेष रखे हुए थे।
मंदिर में सुबह हुई थी ग्रामीणों की बातचीत
लोगों ने इकलाख को पकड़ रखा था। यह भी आरोप लगाया कि लोगों द्वारा पूछताछ करने पर कबूल करते हुए इकलाख ने माफी मांगी। यही भी कबूला कि फ्रिज में रखा मांस पशु का ही है।
यह सुनते ही ग्रामीणों ने गुस्से में आकर उसे मारना शुरू कर दिया। इस दौरान संजय सिंह ने अपने मोबाइल से 100 नंबर में बवाल की बात बताई।
लगभग आधे घंटे में जारचा पुलिस मौके पर पहुंची तब तक भीड़ ने इकलाख और दानिश को पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा जहां सुबह इकलाख की मौत हो गई। पुलिस ने रुपेंद्र और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।