फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS metro station in front of the old man took the leap, suicide note found

एम्स मेट्रो स्टेशन के सामने बुजुर्ग ने लगाई छलांग, सुसाइड नोट नहीं मिला

Sun, 19 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
AIIMS metro station in front of the old man took the leap, suicide note found
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो एक बार फिर सुसाइड प्वाइंट बनती जा रही है। शनिवार सुबह एक 61 वर्षीय बुजुर्ग ने एम्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उसके एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि मृतक पेशाब की बीमारी से ग्रस्त था और इलाज करवाने के लिए एम्स आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बिहार में रहने वाले उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं इस घटना की वजह से गुरुग्राम जाने वाली रूट पर 10 मिनट तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया की सुबह 11.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्लेटफार्म संख्या एक पर किसी व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है।

सूचना मिलते ही आईएनए मेट्रो स्टेशन पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी घायल शख्स को उठाकर अस्पताल भेज चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।


उसकी पहचान बिहार के भभुआ निवासी रामेश्वर राम (61) के रूप में हुई। एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर गुरुग्राम में रहकर पटरी पर सामान बेचता था। वह पेशाब नहीं होने की बीमारी से ग्रस्त था। बता दें कि दो दिन पहले शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर एक 45 साल के व्यक्ति ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed