{"_id":"5ad8c15d4f1c1b66098b576c","slug":"age-of-rapist-is-three-and-a-half-years-of-rape-fir-lodged-in-posco-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नर्सरी में पढ़ने वाले 3.5 साल के बच्चे ने किया अपनी ही क्लासमेट के साथ रेप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सरी में पढ़ने वाले 3.5 साल के बच्चे ने किया अपनी ही क्लासमेट के साथ रेप, मामला दर्ज
Fri, 20 Apr 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से सटे फरीदाबाद से दुष्कर्म की एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिससे न सिर्फ पीड़िता का परिवार बल्कि पुलिस भी स्तब्ध है।
2 of 5
child rape
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। जांच में पता चला कि दुष्कर्म के आरोपी की उम्र भी साढ़े तीन साल ही है।
3 of 5
child rape
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची एक नामी स्कूल की नर्सरी कक्षा की छात्रा है। बुधवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने अपनी मां को बताया कि उसके गुप्तांग में दर्द हो रहा है। बच्ची की मां ने जब उसको देखा तो उसके गुप्तांग में खरोंच के निशान थे, जिसे देखकर उसकी मां घबरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्ची से रेप
उन्होंने बच्ची से पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि एक भइया ने धक्का दे दिया था और उससे चोट लगी। बच्ची की मां ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए अज्ञात स्कूली छात्र के खिलाफ सूरजकुंड थाने में तहरीर दी। बच्ची का मामला होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही मामला दर्ज कर उसमें 6 पॉस्को एक्ट लगा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
child rape
बृहस्पतिवार को पुलिस स्कूल में जांच करने पहुंची और बच्चों से बात की। इस दौरान बच्ची से महिला पुलिसकर्मी ने भइया के बारे में पूछा तो उसने अपनी क्लास में ही बैठे एक बच्चे की तरफ इशारा कर दिया, जिस पर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस का कहना बच्ची की मां ने जो आरोप लगाए थे उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था। एफआईआर अज्ञात में दर्ज की गई थी। अब गहन पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।