फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after wife committed suicide husband also committed suicide

पत्नी ने फांसी लगाई तो पति ने भी जान दी

Mon, 11 Sep 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 11 Sep 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
after wife committed suicide husband also committed suicide
suicide

सदपुरा गांव में शनिवार शाम एक दंपति ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार के खुदकुशी करने की वजह युवक की बेरोजगारी और जुआ खेलने की लत बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदपुरा निवासी भूदत्त जिला पंचायती राज कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने बेटे गौरव का विवाह दो साल पहले पास के गांव में रहने वाली लक्ष्मी से किया था। रोजगार न मिलने की वजह से गौरव गलत संगत में पड़कर जुआ खेलने लगा था।
विज्ञापन


गांव वालों के मुताबिक जुए की लत की वजह से गौरव और लक्ष्मी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार की शाम गौरव घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान लक्ष्मी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

after wife committed suicide husband also committed suicide
suicide

करीब साढ़े नौ बजे रात को लौटे गौरव ने लक्ष्मी को फांसी के फंदे में लटकते देखा। आनन फानन पत्नी को उतार कर वह नजदीक के अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी।

पत्नी की मौत से गौरव बुरी तरह घबरा गया। परिजनों को लक्ष्मी की मौत की सूचना दे कर गौरव गायब हो गया। शनिवार तड़के खेत जाने के लिए निकले लोगों ने एक गांव के बाहर एक ट्यूबवेल के पास गौरव का शरीर फांसी पर लटकता पा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

एसएचओ तिगांव इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि लक्ष्मी के आत्महत्या करने से घबराए गौरव ने गांव के बाहर एक खेत में ट्यूबवेल पर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पिता भूदत्त की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed