{"_id":"576bd83b4f1c1bd532b47d69","slug":"after-the-neighbor-threatened-to-rape-a-married-woman-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को अकेले पाकर पड़ोसी ने धमकी देकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को अकेले पाकर पड़ोसी ने धमकी देकर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
विवाहिता को अकेले पाकर पति के परिचित ने घर में घुस कर उसे जान से मारने की धमकी दे हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, महिला पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक सात जून 2016 को सुबह उसका पति ड्यूटी पर गया था और बच्चे ट्यूशन पढने। इस दौरान करीब साढ़े दस बजे राजेंद्र उर्फ लाडी उसके घर आया। राजेंद्र ने महिला से उसके पति के बारे में पूछा तो उसने बताया कि ड्यूटी पर गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि यह सुनकर राजेंद्र घर में घुस आया और महिला के साथ बदसुलूकी करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो बच्चों को जान से मारने की धमकी दे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जाते समय धमकी दी कि अगर दुष्कर्म की बात किसी को बताया तो पति और बच्चों को जान से मार देगा। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।